फतेहपुर। गोकशी के आरोप में पकड़े गए आरोपी को छोड़ने पर दो सिपाहियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। मामले में जांच बैठाई गई है। थरियांव पुलिस ने एक हफ्ते पहले कस्बे के सलमान को गोकशी के आरोप में पकड़ा था। बाद में आरोपी को थाने से छोड़ दिया गया।
थाने में तैनात सिपाही रणविजय व विजय बहादुर पर आरोपी को छोड़ने का आरोप लगा था। मामले की जांच के बाद एसपी राजेश कुमार सिंह ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है। एसपी ने बताया मामले में संलिप्त कोई भी पुलिसकर्मी बख्शा नहीं जाएगा। जांच की जा रही है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी।