फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशी की हत्या कर माइनर में फेंका था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। पुलिया से बरामद मुंशी के शव का पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटें मिली हैं। पुलिस परिजनों की तहरीर आने का इंतजार कर रही है। मामले में एक वकील समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

असोथर थानाक्षेत्र के कठौता माइनर की सागर पुलिया से रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर (सीओ कार्यालय के पास) में रहने वाले अवधेश (35) का शव बरामद हुआ था। पिता रामधनी ने पुलिस को बताया कि बेटा शहर के एक वकील के यहां मुंशी का काम करता था।
वकील के साथ ही 12 अगस्त को घर से निकला था। जिसके बाद से बेटे कोई पता नहीं चला। वकील से कई बार पूछताछ की तो वह टरका देता। रामधनी ने वकील पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने वकील और कठौता गांव के दो लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में वकील ने कठौता गांव में 12 अगस्त की रात आना कबूल किया है। वकील से पूछताछ के बाद ही दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस को वकील ने बताया कि कठौता गांव के एक घर में मुंशी रुका था, जबकि वह दूसरे घर में रुका था। दूसरे दिन मुंशी नहीं मिला तो वह घर चला गया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन, सिर, चेहरे और दांत टूटने की चोटें मिली हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटें आई हैं, लेकिन कार्बन कॉपी की वजह से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। अंतिम संस्कार के बाद परिजन आएंगे, उनकी तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें