फतेहपुर। दहेज के लिए पति ने सऊदी से फोन पर पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत नौ ससुरालीजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हथगाम थानाक्षेत्र के चक औहदपुर गांव निवासी मोहम्मद मुन्ना की बेटी रजिया बानो का निकाह 21 मई 2005 को सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती निवासी तसबिउल के साथ हुआ था।
निकाह के बाद से पति, ससुर मकबूल हसन, सास कैसर जहां, देवर तकरीरूल, तहजीबउल, जेठ एनुल, ननद अल्फसा, नंदोई कल्लू, ननद नेसी संतुष्ट नहीं थे। मारपीट कर उसे प्रताड़ित करते थे। उसने यह जानकारी मायके वालों को दी।
उन लोगों ने ससुरालीजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लोग नहीं माने। जिसके बाद सऊदी में रहने वाले पति को आपबीती बताई। तभी उन्होंने फोन पर उसे तीन बार तलाक बोल दिया। थाना प्रभारी एके गौतम ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।