फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा के नेता और वकील पक्ष पर मारपीट, लूटपाट का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कलक्ट्रेट परिसर में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री और वकील पक्ष के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्षों से लूटपाट और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

आईटीआई रोड निवासी हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी और वकील शाश्वत गर्ग के बीच बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में मारपीट हुई थी। मामले में मनोज त्रिवेदी की ओर से वकील शाश्वत गर्ग, वकील विकास उर्फ मोनू लाला व कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, शाश्वत गर्ग की ओर से मनोज त्रिवेदी और उनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
प्रदेश महामंत्री ने आरोप लगाया कि बांके बिहारी मंदिर में आयोजन कराने की खुन्नस में बसपा नेता प्रदीप गर्ग ने अपने बेटे से पिटवाया है। उधर, वकील शाश्वत गर्ग ने आरोप लगाया कि मनोज त्रिवेदी के खिलाफ वह मुकदमा लड़ रहे हैं। पैरवी करने की खुन्नस में मनोज त्रिवेदी ने उनके साथ मारपीट की। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें