फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन मूर्तियों की चोरी में पुलिस ने मजदूरों को उठाया, की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जहानाबाद थानाक्षेत्र के लालूगंज स्थित प्राचीन मंदिर से मूर्तियों की चोरी के मामले में पुलिस में संदिग्धों की उठाया है। हालांकि अभी कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

लालूगंज में ठाकुरद्वारा मंदिर का ताला तोड़कर गुरुवार रात चोर बाल गोपाल और श्रीकृष्ण की मूर्तियां चोरी ले गए थे। मूर्तियां करीब साढ़े 300 साल पुरानी हैं। इसी वजह से बेशकीमती मानी जा रही हैं। पुलिस मूर्तियों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
मौके पर शनिवार को सर्विलांस टीम ने जांच की। पता चला कि मंदिर में करीब चार माह से निर्माण और रंगाई पुताई का काम चल रहा है। जिसमें जहानाबाद कस्बे के मजदूर लगातार काम पर थे।
विज्ञापन

कुछ मजदूरों ने 10 दिन पहले काम छोड़ा था। पुलिस ने काम करने वाले मजदूरों को पूछताछ के लिए उठाया है। थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें