फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल मालिक के घर से 24 लाख रुपए की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। कस्बे के रहने वाले राइस मिल मालिक के घर का ताला तोड़कर नगदी समेत 24 लाख का माल चोरी कर लिया। रविवार शाम को जब मिल मालिक घर लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। सोमवार सुबह करीब 11 बजे सूचना पुलिस को दी गई लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। घटना की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

धाता थानाक्षेत्र के दीदार का पुरवा निवासी गुलजार सिंह की धाता में राइस मिल है। इसके साथ ही अढ़ौली गांव में उनकी अंग्रेजी व देसी शराब की दुकान है। रक्षपालपुर में भी उनका एक देसी शराब का ठेका है। रविवार को रक्षाबंधन पर गुलजार सिंह परिवार के साथ ससुराल नरसिंहपुर कबरहा गांव गए थे। जबकि उनके पुत्र मनोज सिंह पत्नी के साथ ससुराल डेंडासाई गांव गए थे। घर में ताला बंद था।
शाम करीब छह बजे गुलजार सिंह पत्नी के साथ घर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। यह देख वह दंग रह गए और अंदर गए तो सामान बिखरा मिला। उन्होंने यह बात पुत्र मनोज को बताई तो वह रविवार देर रात पत्नी के साथ घर पहुंच गया। सामान की जांच की गई तो पता चला कि घर में रखी 12 लाख की नगदी और इतने ही कीमत के जेवर गायब हैं। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

गुलजार सिंह के अनुसार 24 लाख की चोरी हुई है। धाता के कार्यवाहक थानाध्यक्ष शिशिर कुमार यादव ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें