फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अस्थायी कनेक्शन की शिकायत पर उपभोक्ता को 3.62 लाख का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अस्थायी कनेक्शन की शिकायत करने पर विद्युत निगम के कर्मियों ने शिकायतकर्ता और उसके पिता के नाम जारी कनेक्शन पर 3.62 लाख रुपये की बिजली चोरी का नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद उसका ट्रांसफार्मर भी उठा ले गए। पुलिस से शिकायत पर ट्रांसफार्मर लौटा दिया। ऊर्जा मंत्री से शिकायत के बाद अधीक्षण अभियंता (एसई) ने 23 मार्च को पीड़ित को विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मलवां थाने के चक्की गांव तैबापुर निवासी सत्येंद्र सिंह ने 17 मार्च को ऊर्जा मंत्री से शिकायत में बताया कि उन्होंने सौंरा में तीन मंजिला इमारत बनवाई है। इसके लिए मार्च 2025 में दो किलोवाट के घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन किया था लेकिन विभाग की ओर से अस्थायी कनेक्शन की संस्तुति कर दी गई। निर्माण पूरा हो चुका है और स्थायी कनेक्शन आवश्यक है।
इस संबंध में 26 मार्च को एमडी को ईमेल से शिकायत की गई। आरोप है कि इसके बाद जेई अरविंद सरोज ने क्षेत्र को अविद्युतीकृत दिखाकर कनेक्शन निरस्त कर दिया जबकि बिल्डिंग से करीब 10 फीट की दूरी पर दो ट्रांसफार्मर लगे हैं।
विज्ञापन


19 अप्रैल को जेई और प्रवर्तन दल ने तैबापुर गांव में छापा मारा। यहां पिता रामबहादुर सिंह के नाम 1998 से और शिकायतकर्ता के नाम 2013 से कनेक्शन चालू हैं। इसके बावजूद अवैध कनेक्शन का आरोप लगा 3.62 लाख रुपये की बिजली चोरी का नोटिस जारी कर दिया। आरोप है कि एसडीओ प्रवीण कुमार ने नोटिस का दो लाख रुपये में समझौता करने का दबाव बनाया।
रुपये न देने पर नौ जनवरी की रात ट्रांसफार्मर उठा ले जाने का भी आरोप है। ट्रांसफार्मर वर्ष 2013 में खरीदा गया था। इस ट्रांसफार्मर के जरिये वह वाटर प्यूरीफायर चलाता था। शिकायतकर्ता ने डायल 112 पर शिकायत की और 10 जनवरी को मलवां थाने में एसडीओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस पर निगम के कर्मी ट्रांसफार्मर गांव में छोड़ गए हैं। पीड़ित ने डीएम और 17 मार्च को ऊर्जा मंत्री को मेल व एक्स के माध्यम से शिकायत की। इस पर अधीक्षण अभियंता ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।


मामले को लेकर शिकायतकर्ता से वार्ता हुई है। प्रथम दृष्टया विभागीय लापरवाही प्रतीत हो रही है। उनकी शिकायत पर विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू की जाएगी। शिकायतकर्ता से साक्ष्य मांगे गए हैं। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- अनिल वर्मा, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें