फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सेल्समैन की चोरी हुई बाइक टुकड़ों में मिली, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-33-चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जहानाबाद। पुलिस ने शुक्रवार को अंतरजनदीय तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से सेल्समैन की चोरी बाइक के कटे पार्ट्स तीन बोरी में बरामद किए गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र मेला मैदान निवासी अरुण रस्तोगी, जहानाबाद काजीटोला निवासी मोहम्मद हासिम और अनुज उर्फ अन्नू विश्वकर्मा शामिल हैं। आरोपियों पर कई चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट की प्राथमिकी दर्ज है.
आरोप है कि उन्होंने गाजीपुर थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर गांव निवासी शराब ठेका के सेल्समैन प्रदीप की बाइक अमौली चौराहा स्थित देसी शराब की दुकान से चोरी की थी। आरोपी चोरी की बाइक को टुकड़ों में काटकर बेचते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि नहर कोठी खंडहर के पास से गिरफ्तार तीनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन


चोरी का आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर। खागा पुलिस ने ई-रिक्शा की डिक्की तोड़कर 6,700 रुपये चुराने के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र के मुसबापुर पक्का तालाब निवासी शोएब कुरैशी को पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास से चोरी के रुपये बरामद किए हैं। आरोपी ने तिलकापुर निवासी मोनू के ई-रिक्शा की डिक्की का ताला तोड़कर बुधवार दोपहर चोरी की थी। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि शोएब को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। (संवाद)

फोटो-33-चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें