फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मांस खिलाने और धर्मपरिवर्तन की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से सात जुलाई को अगवा की गई किशोरी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर उसे अगवा करने वाले युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने मांस खिलाकर धर्मपरिवर्तन की कोशिश का आरोप लगाया है। थाने की एक महिला पुलिसकर्मी पर भी बयान बदलने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की किशोरी सात जुलाई को लापता हो गई थी। किशोरी दो दिन बाद मिली थी। पुलिस ने अपहरण के आरोप में पंचायत सहायक यासीन को गिरफ्तार किया था। आरोपी को थाने से मुचलके पर पुलिस ने जमानत दे दी थी। मामले में पुलिस अधीक्षक से मिलकर किशोरी ने आरोप लगाया कि मोहम्मद यासीन उर्फ छोटू उसका एक साल से शारीरिक शोषण करता आ रहा है। उसे बहला फुसलाकर सूरत ले गया था। वहां मांस खिलाने के बाद उसे मस्जिद ले गया। उसका धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह करने को बोला। इधर, पिता के रिपोर्ट दर्ज कराने पर वह खागा छोड़कर भाग निकला। थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने बयान बदलने के लिए धमकाया। दहशत में कोर्ट के सामने बयान बदले। इस दौरान परिजनों से मिलने नहीं दिया गया। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि लड़की नाबालिग है। पिता की तहरीर के अनुसार मामला दर्ज किया गया है। विवेचना सीओ की ओर जा रही है। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें