बिंदकी में व्यापारियों के साथ बैठक करते कोतवाल
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर रविवार को कोतवाली में बैठक हुई। जिसमें दुकानों तथा प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर चर्चा हुई।
यह भी कहा गया कि अपने प्रतिष्ठानों और आवासों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं। व्यापारियों ने नगर के प्रमुख चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग उठाई।
कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने कहा कि आप सभी लोग अपनी दुकानों तथा प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। यह आपकी हिफाजत करते हैं।
व्यापारियों ने भी सुरक्षा पर अपनी राय पेश की। बैठक में कहा कि नगर के प्रमुख चौराहे अंबेडकर चौराहे, गांधी चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगवाएं जाएं। जिस पर सहमति व्यक्त की गई।
इस मौके पर अरविंद गुप्ता भारती, सुशील लोहिया उर्फ कल्लू, लक्ष्मीचंद उर्फ मोना ओमर, मुनींद्र तिवारी, राजू बजाज, प्रेम बाबू, कमलेश चौधरी, इम्तियाज अहमद, संजय गुप्ता, कुलवंत सिंह, यीशु पांडेय आदि रहे।