खागा। सुल्तानपुर घोष पुलिस ने चोरी का पाइप खरीदने वाले वांछित कबाड़ कारोबारी को रविवार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक क्विंटल 50 किलो पाइप भी बरामद किया। चोरी के मामले में एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
इंस्पेक्टर सुल्तानपुर घोष एके गौतम, एसआई रामकृपाल ने अपनी टीम के साथ चोरी में फरार चल रहे कबाड़ कारोबारी फिरदौस निवासी इजुरा बुजुर्ग को गिरफ्तार किया। बताया कि चोरों द्वारा 10 अगस्त की रात को किसान मनोज सिंह निवासी रहिमवापुर के नलकूप के पास चोरी की थी। चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 50 किलो पाइप बरामद किया गया था। आरोपी ने अपने साथियों व कबाड़ कारोबारी का नाम बताया था, जहां उसने माल बेचा था। इंस्पेक्टर एके गौतम ने बताया कि कबाड़ कारोबारी चोरी का माल खरीदने का पेशेवर व्यक्ति है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।