फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चेन, हेयर बैंड, घड़ी, बेल्ट उतरवाकर परीक्षार्थियों को दिया प्रवेश

विज्ञापन
फोटो-30-केंद्र के बाहर कुछ पेड़ की छांव में तो कुछ धूप में खड़े अभ्यर्थी व परिजन।संवाद - फोटो : बसभरिया पुरैना में ​रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के सात केंद्रों पर रविवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित हुई। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की जांच की गई। जांच के दौरान पुरुष परीक्षार्थियों की बेल्ट, घड़ी, अंगौछा आदि उतरवाए गए। महिला परीक्षार्थियों से चेन, हेयर बैंड और आभूषण उतरवाकर केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

दोनों पालियों में कुल 5,280 अभ्यर्थियों में से 3,523 ने परीक्षा दी। 1,757 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 2,640 में से 1,715 और दूसरी पाली में 2,640 में से 1,808 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इस दौरान 925 परीक्षार्थी पहली पाली और 832 दूसरी पाली में अनुपस्थित रहे। परीक्षा में पूछे गए प्रश्न अपेक्षा से अधिक कठिन बताए गए।
अभ्यर्थी सुबह से ही केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे थे। परिजन भीषण गर्मी में उनके प्रवेश का इंतजार करते नजर आए। तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



भीषण गर्मी से परेशान दिखे परिजन
परीक्षा के दौरान केंद्रों के बाहर परिजन को पेड़ों की छांव तो मिली लेकिन बैठने की व्यवस्था न होने से उन्हें खड़े रहकर ही इंतजार करना पड़ा। अधिकांश केंद्रों के पास वाटर कूलर और हैंडपंप की सुविधा न होने से परीक्षार्थियों और परिजन को पेयजल के लिए दुकानों का सहारा लेना पड़ा।


पेपर में पूछे गए सामान्य ज्ञान के प्रश्न
प्रयागराज से परीक्षा देने आए प्रमोद पटेल ने बताया कि उन्होंने बीएससी कंप्यूटर साइंस किया है। परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए जो तैयारी के अनुसार आसान रहे। पेपर आसान रहा।

प्रयागराज के जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने स्नातक के साथ कंप्यूटर कोर्स भी किया है। प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान पर आधारित था और आसान रहा। समय से पहुंचने के लिए वह रात में ही आ गए थे। गर्मी में खुले आसमान के नीचे रात गुजारी।

फोटो-30-केंद्र के बाहर कुछ पेड़ की छांव में तो कुछ धूप में खड़े अभ्यर्थी व परिजन।संवाद- फोटो : बसभरिया पुरैना में रोते बिलखते परिजन।

फोटो-30-केंद्र के बाहर कुछ पेड़ की छांव में तो कुछ धूप में खड़े अभ्यर्थी व परिजन।संवाद- फोटो : बसभरिया पुरैना में रोते बिलखते परिजन।

फोटो-30-केंद्र के बाहर कुछ पेड़ की छांव में तो कुछ धूप में खड़े अभ्यर्थी व परिजन।संवाद- फोटो : बसभरिया पुरैना में रोते बिलखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें