फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किचन में घसीटकर युवक को पीटने के बाद मोबाइल व नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोधीगंज। सदर कोतवाली के सुल्तानगर स्थित होटल शालीमार के मैनेजर समेत कर्मचारियों पर एक ग्राहक को पीटकर लूटपाट किए जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि पुलिस लेनदेन का विवाद बता रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर निवासी विभोर बाजपेई ने पुलिस को बताया कि वह मंगेतर के साथ होटल में 23 अप्रैल को खाना खाने गया था। खाने के बाद कर्मचारियों ने उधारी न देने का आरोप लगाकर उसका फोन छीन लिया और जेब से 5000 रुपये निकाल लिए।
विरोध पर किचन में घसीटकर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस के आने पर उसका मोबाइल फोन लौटा दिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें