फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिलेगी कीमोथेरेपी की सुविधा

विज्ञापन
फोटो-04-मेडिकल कॉलेज। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के कैंसर मरीजों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में डे-केयर कैंसर यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके लिए कैंसर विशेषज्ञ ऑन्कोलॉजिस्ट की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन

यूनिट शुरू होने के बाद मरीजों को इलाज के लिए कानपुर, प्रयागराज और लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यहां नियमित कीमोथेरेपी की जरूरत वाले मरीजों को एक ही दिन में उपचार मिलेगा और भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इलाज के बाद मरीज उसी दिन घर लौट सकेंगे। विशेषज्ञ परामर्श, जांच और नियमित फॉलोअप की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे मरीजों और उनके परिजन का समय, पैसा और भागदौड़ बचेगी।
डे-केयर कैंसर यूनिट को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। इसमें कीमोथेरेपी चेयर बेड, दवाओं की सटीक मात्रा देने के लिए इन्फ्यूजन पंप, मरीजों की निगरानी के लिए मल्टीपैरामीटर मॉनिटर और जरूरी लैब जांच के आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से यूनिट संचालन के लिए प्रशिक्षित डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की मांग की गई थी। कैंसर विशेषज्ञ की तैनाती होने के बाद अब यूनिट निर्माण और उपकरणों की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।




कैंसर विशेषज्ञ ऑन्कोलॉजिस्ट की मांग की गई थी। सीएमओ की ओर से एक सीएचसी में तैनात कैंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश की तैनाती कर दी गई है। यूनिट की स्थापना के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही जिले के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- डाॅ. प्रदीप, उप प्राचार्य।

फोटो-04-मेडिकल कॉलेज। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें