फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से बिंदकी जल्द शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

विज्ञापन
बिंदकी के गांधी चौराहे में खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। कानपुर से बिंदकी के लिए जल्द ही इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी। पहले दिन शुक्रवार बसों के संचालन का ट्रायल हुआ।
विज्ञापन

यह बस सेवा शुरू होने से लोगों को किफायती यात्रा मुहैया होगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर कस्बे वासियों में उत्सुकता है।
शुक्रवार को कानपुर से बिंदकी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का ट्रायल हुआ। पहले दिन ट्रायल के लिए दो बसें बिंदकी पहुंची। गांधी चौराहे से सवारियां भरकर इलेक्ट्रिक बस कानपुर के लिए रवाना हुई। एक बस में 30 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है।
बस वातानुकूलित भी है। लिहाजा भीषण गर्मी में बस का सफर यात्रियों के आनंददायक भी होगा। बस का किराया भी सस्ता कम रखा जाएगा।
डीजल से चलने वाली रोडवेज बसों में कानपुर तक का किराया 75 रुपया है। इलेक्ट्रिक बस का किराया 65 रुपया निर्धारित है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर कस्बे में काफी उत्सुकता है।
विज्ञापन

मुख्य संचालन अधिकारी कानपुर डीवी सिंह ने बताया कि फिलहाल बसों का ट्रायल हुआ है। संस्तुति मिलते ही इलेक्ट्रिक बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
बिंदकी। बस का ध्वनि-वायु प्रदूषण शून्य होगा और बस में 30 यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी। इसके अलावा स्टॉपेज के लिए एलईडी स्क्रीन भी बस में लगाई गई है।
विज्ञापन

इसकी मदद से यात्रियों को स्टॉपेज आने से पहले ही उसकी जानकारी मिल सके गी ताकि उन्हें उतरने में किसी तरह की असुविधा न हो। बसों में सुरक्षा के लिहाज से आगे-पीछे दो सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं।
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें