फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से भरी वैन में बस ने मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 22 Mar 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
घायल बच्ची के पास रोते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्कूल गेट पर बच्चों को छोड़ने पहुंची वैन में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। गेट के पास बैठी बच्ची को गंभीर हालत में कानपुर हैलट पहुंचाया गया, वहां मौत हो गई। नौ बच्चे ज्यादा घायल हुए। दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को थाने में खड़ा करा लिया है। बस चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन


बांदा-टांडा मार्ग पर ललौली थाने के बहुआ कस्बे में सैय्यद बाबा मजार के पास बाल भारती शिक्षा निकेतन स्कूल है। स्कूल की वैन का चालक संजय बच्चों को लेकर सुबह स्कूल गेट पर पहुंचा। गेट में बच्चों को उतारने के लिए वैन खड़ी की तभी बांदा की ओर जा रही एक प्राइवेट बस ने वैन में टक्कर मार दी। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस अनियंत्रित थी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। कार में फंसे घायल बच्चों को बाहर निकाला और बहुआ पीएचसी में भर्ती कराया गया। पीएचसी से डाक्टरों ने सिंपी, रुपांशी और ज्योति को जिला अस्पताल रेफर किया। घायल सिंपी को डाक्टरों ने कानपुर भेजा। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन


हैलट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की खबर पर परिवार के लोग हैलट गए। सिंपी कक्षा दो की छात्रा थी। उससे छोटी एक बहन रिया है। पिता वाहन चलाते और कृषि कार्य करते हैं। मां बदामा और दादी गया का घटना से हाल बेहाल हो गया। चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ यादव ने बताया कि बस को थाने में खड़ा कराया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। वैन चालक नीचे उतर चुका था, इससे उसे चोट नहीं लगी।

ये हुए घायल
हादसे में धनीपुर गांव निवासी राजेश पटेल की बेटी सिंपी (9), पिंटू की बेटा आशू (10), ज्योति (8), रुपांशी (5), वहिदापुर गांव के संदीप तिवारी की बेटी लक्ष्मी (9), दिव्यांशी (11), माही (8), प्रतीक्षा (7), कोरारी गांव के राजेश का बेटा अनुज (8), वहिदापुर निवासी बृजेश तिवारी की बेटी आकांक्षा (8) घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें