फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचयूआईडी कानून के विरोध में उतरे सराफा व्यवसाई, की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। फतेहपुर सराफा एसोसिएशन जिलाध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी उर्फ पप्पन रस्तोगी के नेतृत्व में सराफा व्यवसायियों ने दुकानों को बंद करके हड़ताल की। सरकार के हाल मार्किंग यूनीक आइडी (एचयूआईडी) का विरोध किया। इसे खत्म किए जाने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के इस कानून से सराफा व्यवसायियों को एक-एक नग की लिखा पढ़ी करनी पड़ेगी, जो संभव नहीं है। सोने-चांदी के जेवर बहुत ही बारीक और छोटे होते हैं, जिनका हिसाब किताब बनाने में व्यापार का समय खत्म हो जाएगा। सरकार को इस कानून में बदलाव करना चाहिए। इस मौके पर महामंत्री सोनू गुप्ता, मोनू रस्तोगी, बृजेश सोनी, अमित सोनी, रवि गुप्ता, अभिषेक रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, योगेेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें