फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव तैयारियों को ऊर्जा दे गए केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्यमंत्री भानू प्रताप वर्मा का आगमन गुरुवार को खागा तहसील क्षेत्र में हुआ। उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कमर कसने को कहा। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं को नई ताकत मिली।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री और जालौन सांसद भानू प्रताप वर्मा को सरकार ने बुंदेलखंड क्षेत्र में भ्रमण कर चुनाव की तैयारियों को जायजा लेने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस अभियान जन आशीर्वाद यात्रा का नाम दिया गया है। खागा प्रतिनिधि के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गुरुवार को दोपहर बाद कौशांबी जनपद की सीमा से होते हुए धाता कस्बे पहुंचे।
धाता प्रतिनिधि के अनुसार, यहां पर सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, विधायक कृष्णा पासवान, जिलाप्रभारी प्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप पप्पू सिंह और स्थानीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वागत में जुलूस निकाला। केंद्रीय मंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा दीपनारायण चौराहे पर पहुंचे और उन्हें नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

खखरेरू प्रतिनिधि के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जैसे ही गुरसंडी स्थित पंडित सूर्यपाल रमाशंकर राममूरत पांडेय निष्पक्ष देव विद्या मंदिर के पास पहुंचे तो यहां पर बुंदलेखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड को राज्य बनाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इसके बाद उनका काफिला खागा कस्बे में पहुंचा। यहां पर राहुल मोदनवाल, दुर्गाशंकर गुप्ता, राकेश सिंह, संतोष सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव को लेकर गांव-गांव व बूथ-बूथ पहुंचकर तैयारी करने को कहा। यात्रा जिला मुख्यालय में आकर पूरी हुई।
ददुआ के मंदिर जाकर किए दर्शन
जनता का आशीर्वाद लेने निकले केंद्रीय राज्यमंत्री भानू प्रताप सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, खागा विधायक कृष्णा पासवान और जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र धाता क्षेत्र के कबरहा में दस्यु सरगना रहे ददुआ के मंदिर में जाकर दर्शन किए। इस मंदिर दर्शन करना चर्चा का विषय बना रहा। आम जनमानस में चर्चा रही कि इस मंदिर में दर्शन करके आगामी चुनावों के मद्देनजर कुर्मी वोट बैंक मजबूत करने की पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें