फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10.95 लाख पहुंचा बिल तो पशु पालन विभाग ने खड़े किए हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले की छह गोशालाओं में बिजली के बिल का 10 लाख 95266 रुपये बकाया है। यह बिल जब पशु चिकित्साधिकारी के पास पहुंचा तो उन्होंने जमा करने से हाथ खड़े कर लिए। डीएम को पत्र भेज बिल संशोधित करने की मांग की। इन सभी गोशालाओं में 10 हार्सपावर मोटर के कनेक्शन हैं।
विज्ञापन

भिटौरा ब्लाक की रारा चांदपुर गोशाला, राधानगर की कान्हा गोशाला, बहुआ ब्लाक की करसूमा गोशाला, तेलियानी ब्लाक की सलेमाबाद गोशाला, बहुआ की अयाह गोशाला, तेलियानी की शाह गोशाला के बिजली बिल बकाया हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरडी अहिरवार ने कहा कि बिल गलत आए हैं। गोशाला में मवेशियों के लिए पीने का पानी भरने के लिए ही नलकूप चलाया जाता है। इसके अलावा और कोई उपयोग भी नहीं है।
ऐसे में इतना अधिक बिल आना संभव नहीं है। मीटर रीडिंग की जांच कराकर बिल सही कराया जाए। इसके लिए डीएम के माध्यम से बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। अधिशासी अभियंता विद्युत रामसनेही ने कहा कि डीएम के आदेशानुसार बिजली बिल की जांच कराई जा रही है। अगर कहीं फाल्ट हुआ है तो बिजली बिल सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें