फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलवां ब्लाक में बनेंगे चार उप स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए शासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए मलवां ब्लाक में आबादी के अनुसार उप स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे ग्रामीणों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

इसी के तहत ब्लाक के मीरमऊ, कोटिया देवमई, आशापुर, नामामऊ में चार उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना होगी। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। इन सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास के गांवों को इनसे जोड़ा जाएगा। शासन की मंशा है कि ग्रामीणों को दूर न जाकर नजदीक ही इलाज मिल सके।
फिलहाल नए उप केंद्र किराए के भवन लिए संचालित होंगे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पिछला मानक पांच हजार की आबादी पर एक उप स्वास्थ्य केंद्र का था। अब सात से 10 हजार की आबादी पर एक उप स्वास्थ केंद्र स्थापित करने की योजना है। अभी तक ब्लाक में 30 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। किराए के भवन के लिए टीम स्थलीय निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन

खागा। खागा विधानसभा क्षेत्र की योजना बैठक का आयोजन शनिवार को एक बजे नगर पंचायत खागा के सभागार में होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री नीलिमा कटियार शामिल होंगी। यह जानकारी भाजपा नेता प्रवीण पांडेय ने दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें