फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौदा यूपी बैंक के सहायक प्रबंधक ने बैंक का 35 लाख रुपए हड़पा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बड़ौदा यूपी बैंक मुख्य शाखा के सहायक प्रबंधक ने 35 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में मुख्य प्रबंधक की ओर से कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी सहायक प्रबंधक इस समय सुल्तानपुर जिले में तैनात है।
विज्ञापन

मुख्य प्रबंधक राजेश गुप्ता ने बताया कि 2018 से 17 जुलाई 2021 तक बड़ौदा यूपी बैंक मुख्य शाखा में अरविंद कुमार उपाध्याय सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थे। आरोप लगाया कि 16 जुलाई को आईसीआईसीआई बैंक शाखा फतेहपुर में जमा करने के लिए 35 लाख रुपये बैंक निकाले थे। उसका बाउचर भी अरविंद कुमार उपाध्याय ने बनाया और उन्होंने खुद ही बाउचरों को पास किया। बाउचरों के पहले पेज पर किसी के हस्ताक्षर नहीं थे और बाद में आईसीआईसीआई बैंक में रुपये जमा करने की रसीद भी चस्पा नहीं की गई थी।
इससे साफ हुआ कि अरविंद कुमार उपाध्याय ने धोखाधड़ी कर 35 लाख रुपये हड़प लिए हैं। मामले में अरविंद कुमार उपाध्याय को 14 सितंबर को बड़ौदा यूपी बैंक शाखा में बुलाया गया। वह शाम साढ़े छह बजे शाखा में आए। उन्होंने धन सुरक्षित होने की बात कही। 16 सितंबर तक रुपये आईसीआईसीआई बैंक में जमा कर देने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद रुपये जमा नहीं किए गए। अरविंद कुमार
विज्ञापन

उपाध्याय की इन दिनों सुल्तानपुर जिले की मथुरा नगर शाखा में तैनाती हैं। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मुख्य प्रबंधक की तहरीर पर सहायक प्रबंधक रहे अरविंद कुमार उपाध्याय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के सुल्तानपुर जिले में तैनात होने की जानकारी हुई है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें