फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने में जिले का प्रदेश में पांचवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत आयुष्मान पखवाड़े में 20 हजार 203 गोल्डन कार्ड बनाने पर जिले को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। मंगलवार को डीएम अपूर्वा दुबे ने कलक्ट्रेट में पांच ग्रामीण स्तरीय उद्यमी (वीएलई) को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 26 जुलाई से नौ अगस्त तक विशेष आयुष्मान पखवाड़ा मनाया था। इस दौरान गांव-गांव में कैंप लगाकर 20 हजार 203 गोल्डन कार्ड जारी किए गए। शासन ने पखवाड़े की ग्रेडिंग जारी की है, जिसमें जिले को प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल हुई है।
डीएम अपूर्वा दुबे ने कहा कि इस उपलब्धि में जनसेवा केंद्र के संचालकों की अहम भूमिका है। आगे भी टीम भावना के साथ काम करें। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से तालमेल बैठाकर सूची में स्थान पाने वाले हर परिवार का गोल्डन कार्ड जारी कराएं। जन सुविधा केंद्रों में उपचार करने वाले अस्पतालों और बीमारियों के नाम का बैनर बनवाकर चस्पा कराएं।
विज्ञापन

कोई समस्या हो तो शिकायत प्रबंधक अतुल पांडेय के मोबाइल नंबर 9151579813 पर करें। कार्यशाला में सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. संजय, जिला प्रबंधक सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज शरद श्रीवास्तव, रवि केशव प्रताप सिंह मौजूद रहे।
इन्हें मिला प्रशस्ति पत्र
अभियान के दौरान खजुहा के बृजेंद्र कुमार ने 750, मलवां के रवि जायसवाल ने 680, देवमई के रविकिशोर तिवारी ने 645, हथगाम के राजेश कुमार ने 610, तेलियानी के हरिओम ने 602 गोल्डन कार्ड बनाए हैं। इन्हें बेहतर काम के लिए डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें