फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियों की खुराक पिलाने को किया जागरूक

Sun, 22 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी राकेश कुमार ने शनिवार को जिला अस्पताल से पल्स पोलियो जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। डीएम ने अस्पताल गेट में रैली को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


पल्स पोलियो का बूथ दिवस रविवार को है। इससे एक दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को अपने 0-5 साल तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जागरूक किया।

नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चे अस्पताल परिसर में एकत्र हुए। पोलियो से संबंधी विभिन्न नारों से लिखी पट्टियां लेकर बच्चों की रैली जिला अस्पताल से नगर पालिका परिषद होकर पत्थरकटा चौराहे से कचहरी पहुंची। कचहरी के गांधी मैदान में सीएमओ ने रैली का समापन किया। रैली में संबंधित  अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें