फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता बनकर काम करें कांग्रेसी- संजय सिंह

Fri, 20 Feb 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह ने गुरुवार को नेताओं को आम कार्यकर्ता की तरह काम करने की नसीहत दी और कहा कि पार्टी को मजबूत करके सोनिया व राहुल के हाथों को मजबूत करें। खास कर अर्से से पार्टी में सेवाएं दे रहे खांटी कांग्र्र्रेसियों को बधाई का पात्र बताया।
विज्ञापन


आईटीआई रोड स्थित एक मैरिज लॉन मेें कांग्रेस के सम्मान समारोह में आए राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने संगठन को ताकतवर बनाने के लिए हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी को जिम्मेदारी का अहसास कराया।
प्रदेश महासचिव प्रमोद द्विवेदी ने भी कांग्रेसियों में जोश भरा। उन्होंने युवाओं को आगे आने की अपील करते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने की अपील की।

इससे पहले मुख्य अतिथि संजय सिंह को जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल व महामंत्री पवन सविता की टीम ने तलवार भेंट कर स्वागत किया।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि  सम्मान देने में दलबदलुओं को तरजीह दी गई है। उन्होंने कहा कि व्यास नारायण शर्मा, लक्ष्मी नारायण तिवारी, केएल अगिभनहोत्री जैसे नेताओं को दरकिनार कर दिया गया है।
विज्ञापन


पूर्व सदर नगर पालिका चेयरमैन अजय अवस्थी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह के समक्ष कांग्रेस में फिर से वापस हो गए। इससे पहले भी अजय ने कई साल कांग्रेस को दिए हैं। अजय के अलावा अनिरुद्ध सिंह गौतम भी अपने तमाम समर्थकों के साथ कांग्रेस के हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें