फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप में चोरी : औरैया में पुलिस टीमों ने डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जहानाबाद के मुरली ज्वैलर्स में हुई 25 लाख की चोरी के मामले में जांच में जुटी टीमों ने अपना डेरा औरैया जिले में डाल है। फिलहाल पुलिस को कोई सफलता अभी नहीं मिल सकी है लेकिन यह दावा किया जा रहा है कि तीन से चार दिन में कोई न कोई ठोस सुराग पुलिस को मिल सकता है।
विज्ञापन

पुलिस टीमों के औरैया जाने को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना में बावरिया गिरोह का हाथ हो सकता है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है कि मूलरूप से राजस्थान के हनुमान गढ़ी के रहने वाले बावरिया गिरोह का अड्डा, औरैया, कन्नौज, बिल्हौर, बुलंदशहर व अलीगढ़ में मुख्य रूप से है। यहां पर गिरोह के सदस्यों ने अपने पक्के मकान बना रखे हैं और दिखावे के लिए इक्का (घोड़ागाड़ी), टेंपो आदि चलाते हैं। पुलिस फुटेज के सहारे निकाली गई तस्वीरों को लेकर जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें