फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छत पर सो रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



फतेहपुर। छत पर सो रही अनुसूचित जाति की किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाकर विरोध करने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने युवक के खिलाफ एससी-एसटी और दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की है।

राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि पुत्री शनिवार रात छत पर सो रही थी। गांव का आशू तिवारी छत पर पहुंचा और पुत्री से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन




नींद खुलने पर पुत्री ने आशू को देखकर शोर मचाकर विरोध किया। इस पर परिजन ने आशू को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह छत से कूदकर भाग निकला। वह शिकायत करने आशू के घर पहुंचा।
विज्ञापन


यहां उसे जातिसूचक शब्द बोलकर आशू ने गाली गलौज की। शिकायत पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें