फतेहपुर। किशनपुर पुलिस ने शनिवार को ट्रैक्टर से बैटरी और पार्ट्स चोरी की दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के नरवापर वार्ड नंबर चार निवासी धर्मजीत ने पुलिस को बताया कि गल्ला मंडी के सामने स्थित एक मैरिज हाल में उसका ट्रैक्टर, जेसीबी और हार्वेस्टर खड़े रहते है। आरोप है कि शुक्रवार रात जन्नी और संजय सोनकर मैरिज हाल पहुंचे। ट्रैक्टर की बैटरी, धुरा और हार्वेस्टर के पार्ट्स लोडर में लेकर चोरी कर ले गए हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रजीत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रंजिश में प्रधानाध्यापक को पीटने की रिपोर्ट
रंजिश के चलते प्रधानाध्यापक को पड़ोसी ने पीट दिया। थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर कबरहा गांव निवासी रावेंद्र सिंह शाहपुर कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव से विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में नीबीपुर गांव का नीरज सिंह मिला। उसने बाइक रोकवाई और अभद्रता करने लगा। विरोध पर पीटकर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि मामला रंजिश का है। रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (
युवक को मारने की धमकी पर रिपोर्ट
गाजीपुर थाना क्षेत्र के धनसिंहपुर गांव निवासी शुभम पटेल ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम दोस्त दिनेश के साथ मर्दनपुर गांव से लौट रहा था। गांव निवासी हरी प्रसाद यादव मर्दनपुर मोड़ पर उसे देखते ही बिना वजह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।