फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अटेवा ने नई पेंशन के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच नई पेशन (यूपीएस) के विरोध में पेंशन आक्रोश मार्च निकाला। गुरुवार को नहर कॉलोनी से पेंशन आक्रोश मार्च की शुरुआत हुई। इसके पहले हुई सभा में कर्मचारी बोले पुरानी पेंशन के बिना कर्मचारी कोई शर्त मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

नहर कॉलोनी में हुई सभा में अध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन प्रशांत पांडेय ने कहा कि सरकार की घोषित यूपीएस उन्हें किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है। जब तक हूबहू पुरानी पेंशन नहीं मिलेगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्ष पीडब्ल्यूडी नियमित वर्क चार्ज संघ मनोज सैनी ने कहा कि अब शिक्षक कर्मचारी जाग चुका है। वह किसी के झांसे में नहीं आने वाला। वह अपना हक लेकर ही मानेगा।
अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ अजय मिश्रा ने कहा कि देश में एक दिन का विधायक एवं सांसद चार-चार पेंशन लेते हैं, तो क्या 30-35 साल तक लगातार देश की सेवा करने वाले, पुलिस, लेखपाल, सींचपाल, बिजली कर्मी के जवान, अर्धसैनिक बल आदि एक भी पेंशन नहीं ले सकते। जिला संयोजक अटेवा निधान सिंह ने कहा कि सीमा पर डटे बीएसएफ के नौजवानों को पेंशन नहीं देना कौन सा राष्ट्रवाद है।
विज्ञापन

देश की आंतरिक सुरक्षा करने वाले अर्धसैनिक बल, पुलिस को पेंशन न देना कौन सा राष्ट्रवाद है। सभा के बाद पेंशन आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल कर्मचारियों को हुजूम शहर की प्रमुख सड़कों पर घूमा। बाद में कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन भी दिया गया। पेंशन आक्रोश मार्च में लगभग सभी विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें