फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बांदा जिले से रिपोर्ट आने पर एसपी ने हेड कांस्टेबल को किया निलंबित

विज्ञापन
फोटो-40-भाई लाल। सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहपुर। बांदा जिले के नरैनी थाने में कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी कोर्ट का आदेश बनाने के आरोप में हेड कांस्टेबल भाई लाल को शनिवार शाम एसपी अनूप सिंह ने निलंबित कर दिया। जिस दिन उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई वह भाई के एक्सीडेंट का हवाला देकर थाने से छुट्टी पर था।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल मिर्जापुर जिले का रहने वाला है। करीब पांच साल से जिले में तैनात था। इससे पहले वह गाजीपुर थाने में तैनाती से पूर्व रिश्वतखोरी के आरोप में लाइन हाजिर रह चुका है। इसके अलावा वह ललौली थाने की दतौली और बहुआ चौकी में भी तैनात रहा।
गाजीपुर थाने में उसकी तैनाती लगभग 15 दिन पहले हुई थी और 18 सितंबर को उसने शाह चौकी में आमद दर्ज कराई थी। उसके खिलाफ बांदा जिले के नरैनी थाने में धोखाधड़ी और कूटरचना का मामला 20 सितंबर को दर्ज हुआ। इसी दिन वह छुट्टी पर चला गया। एफआईआर का पत्राचार मिलने के बाद एसपी अनूप कुमार सिंह ने तत्काल उसे निलंबित कर दिया।

फोटो-40-भाई लाल। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें