फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला की फर्जी आईडी में दंपती की फोटो लगाकर अश्लील वीडियो किए पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। इंस्टाग्राम पर महिला की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो उसके पति के साथ युवक ने पोस्ट किया है। दंपती के रिश्तेदारों के व्हाट्सएप नंबर पर भी वीडियो को शेयर किया है। मामले में महिला के पति ने साइबर थाने में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से सात मई को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था।
एक युवक ने सितंबर माह में पत्नी नाम की इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई। आईडी पर उसकी और पत्नी की फोटो लगाकर अश्लील वीडियो और फोटो पाेस्ट कर दिए। रिश्तेदारों के व्हाट्सएप नंबर पर भी अश्लील वीडियो भेज दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक उन्हें फोन पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। यह सारा मामला 19 सितंबर से चल रहा है। साइबर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें