हुसैनगंज। एक प्रसूता को बिना स्टाफ नर्स के ही प्रसव कराया गया।
मंगलवार को गनेशपुर के पवन कुमार की पत्नी पूजा को प्रसव कराने के लिए आशा कार्यकर्ता राधा पीएचसी मवई ले कर गई। पीएचसी में स्टाफ नर्स नीलम देवी व अन्य स्वास्थ्य कर्मी नदारत रहे। प्रसूता की हालत देखकर आशा कार्यकर्ता ने प्रसव कराया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा, बच्चा को हुसैनगंज कस्बे की सीएचसी भेजा।
पीएचसी प्रभारी डॉ. विमल चौरसिया ने बताया कि स्टाफ नर्स अवकाश पर थी। एएसएम वैक्सीनेशन में लगे होने के कारण पीएचसी में मौजूद नहीं थी। बिना स्टाफ नर्स के प्रसव कराना उचित नहीं है। (संवाद)