फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में अतिक्रमण पर फिर गरजा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-26- बर्तन बाजार में अतिक्रमण तोड़ती जेसीबी।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाकर दुकानदारों से वसूला जुर्माना
पालिका ने दोबारा चलाया अभियान, मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। कस्बे में नगर पालिका का बुलडोजर एक बार फिर गरजा। स्थायी अतिक्रमण तोड़कर फुटपाथ खाली कराया गया। नालियों पर काबिज अवैध निर्माण तोड़े गए। 17 दुकानदारों से आठ हजार जुर्माना भी वसूल किया गया।
सोमवार को नगर पालिका टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कस्बे के गांधी चौराहे, तहसील रोड, बर्तन बाजार, बजाजा गली में नालियों से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। कुछ दुकानदारों ने नाली के ऊपर चबूतरा और सीढ़ी बनाकर अवैध कब्जा कर रखा था। इसे भी नहीं छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर नायब तहसीलदार घनेंद्र प्रताप सिंह, ईओ निरुपमा प्रताप, मनोज शुक्ला, धर्मेंद्र यादव, कस्बा लेखपाल भान सिंह, रविंद्र सोनकर और अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
.................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें