फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं लदे ट्रक में लगी आग

विज्ञापन
ट्रक में लगी आग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जहानाबाद। बिंदकी मंडी से गेहूं लादकर गुजरात जा रहे ट्रक में गुरुवार की सुबह आग लग गई। ट्रक और गेहूं जलकर खाक हो गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना के दौरान चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। आग से करीब छह लाख रुपये कीमत का गेहूं जला है।
विज्ञापन

जालौन जिले के कालपी निवासी प्रदीप सोनकर ट्रक चालक है। वह बिंदकी मंडी से गेहूं लादकर गुजरात प्रांत के सूरत शहर जा रहा था। जहानाबाद थाना क्षेत्र मुगल मार्ग हाईवे पर काजी टोला मोड़ के पास सुबह ट्रक पहुंचा। तभी ट्रक के केबिन में धुआं उठने लगा। चालक ने फौरन ब्रेक मारी और ट्रक से कूद गया। कुछ ही पलों में ट्रक में आग लग गई। चालक ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग विकराल हो गई। आग गेहूं में लग गई। चालक ने बताया कि ट्रक में 31 टन गेहूं लदा था। सारा माल और ट्रक जलकर राख हो गया। जहानाबाद थाने से दरोगा रितेश राय मौके पर पहुंचे। फायर स्टेशन को घटना की सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद दमकल कर्मी पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें