फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 कैदी नैनी जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे 200 कैदियों को नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। जेल में बंदियों/कैदियों की संख्या कम करने के लिए जेल प्रशासन ने ऐसा किया है।
विज्ञापन

जिला कारागार की क्षमता 610 बंदियों/कैदियों की है। जेल में 18 पुरुष और दो महिला बैरक हैं। एक बैरक में 40 से 50 बंदियों को रखा जा सकता है। जेल में बढ़ती बंदियों की संख्या को लेकर बैरकों से ओटे हटवाए गए। जिससे बैरकों में कुछ जगह बढ़ गई। जेल में बंदियों/कैदियों की संख्या 1800 पहुंच गई थी। इससे रहने, खाने-पीने, शौचालय समेत तमात दिक्कतें जेल प्रशासन के सामने आने लगी।
क्षमता से करीब तीन गुना की बंदियों की तादाद जेल में हो गई। जेल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया। जिसके बाद जेल में उम्रकैद की सजा काटने वाले बंदियों को चिह्नित किया गया। आजीवन सजा काटने वाले 200 कैदी निकले। इन सभी को नैनी जेल स्थानांतरित किया गया है। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि उम्रकैद कैदियों के स्थानांतरण के बाद भी जेल में करीब 15 सौ बंदी हैं। इनमें दस साल की सजा तक वाले और विचाराधीन बंदी जेल में निरुद्घ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें