फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य समाज से एकजुटता का आह्वान

Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ‘वैश्य समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। सभी लोग अपनी उप जातियों को न दिखाकर सिर्फ गुप्ता व वैश्य सर नेम ही लगाएं, जिससे कि वह एकजुटता राजनीतिक दलों में उभर कर आए। जिस प्रकार तिलक को देखकर पंडित, बुखारी की आवाज से मुसलमान और मायावती की आवाज से अनुसूचित वर्ग एक हो जाता है उसी प्रकार हमें अपनी समाज से ऐसी शख्सियत को लाना है जिसकी एक आवाज से वैश्य समाज एक हो जाए। अगर हम एकजुट न हुए तो बनिया के मरने पर पुलिस मौके पर नहीं आएगी।’ उक्त बातें भाजपा सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रांतीय सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

रविवार को राधा वाटिका में वैश्य आरक्षण सम्मेलन एवं वैश्य मेधावी अलंकरण समारोह संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेश और जनपद के वैश्य समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें हाईस्कूल व इंटर के टाप थ्री बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और शील्ड देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया गया। हाईस्कूल वर्ग में उत्कर्ष गुप्ता, अभिलाष गुप्ता, दीप्ती सोनी, सीबीएससी वर्ग के शिशिर अग्रहरि को पुरस्कृत किया गया। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में कु. उचिता अग्रहरि, हर्षित ओमर, स्वतंत्र कुमार गुप्ता को सम्मानित किया। यूपीटीयू प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में 17वां स्थान पाने वाले नितीश कुमार गुप्ता वहीं आईआईटी में प्रदेश में 44वां स्थान पाने वाले अनुभव अग्रवाल, ताइक्वांडो में ब्रांज मेडल पाने वाले देवराज गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों के हांथ में मोबाइल फोन दें और बच्चों को जूडो कराटे का प्रशिक्षण दे जिससे कि वह आत्मनिर्भर हो। सम्मेलन में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सर्वजनिक रूप से शपथ दिलाई गयी। बच्चों में उत्साह बढ़ाने के लिए इटावा से आई जूडो कराटे की राष्ट्रीय विजेता रेनू गुप्ता ने 12 बच्चों के साथ जूडो कराटे का कुशल प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्त, हीरालाल गुप्त, गीता मोदनवाल, शिवसागर साहू, अनिल चार्ली, राधेश्याम हयारण, बाबू रामस्वरूप, अरुण जायसवाल, अमरनाथ चौरसिया, वेद प्रकाश गुप्त, विनोद कुमार गुप्त, शैलेंद्र शरण सिंपल आदि मौजूद रहे।

इनसेट
2017 में यूपी में हो वैश्य समाज का सीएम
फतेहपुर। सम्मेलन में वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा कि वैश्य समुदाय ने अपना प्रधानमंत्री केंद्र में बैठा दिया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भी वैश्य समाज से हो। अगर हम एकजुट रहेंगे तो हम आरक्षण भी लेंगे। यदि हम एकजुट रहेंगे तो कोई भी हमें नजरंदाज नहीं कर सकता। आगामी 11 जनवरी को अगला प्रांतीय सम्मेलन कानपुर में होने की घोषणा की। सम्मेलन में पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया।
विज्ञापन

इनसेट
वैश्य हेल्प लाइन सेवा शुरू
फतेहपुर। वैश्य समाज की मदद के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्त ने वैश्य हेल्प लाइन का शुभारंभ किया। इस हेल्प लाइन के माध्यम से जरूरतमंदों को मदद प्रदान की जाएगी। जल्द ही जारी होगा नंबर। इस हेल्प लाइन का चेयरमैन वरिष्ठ पत्रकार राजेश माहेश्वरी क ो चुना गया वहीं संरक्षक सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयालू को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें