जाफरगंज(बिंदकी)। थाना क्षेत्र के बांदा सागर रोड हाइवे में तेज रफ्तार से पिकप अनियंत्रित होकर गांव रावतपुर सरांय मोड़ के पास पान की गुमटी में जा घुसी। दुकानदार 65 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार को गांव रावतपुर सरांय निवासी सूरजबली रोजाना की तरह सुबह पान की दुकान खोलकर बैठा था। लगभग 11 बजे ललौली से बिंदकी की ओर जा रही पिकप अनियंत्रित होकर उसकी गुमटी में जा घुसी। वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी बिंदकी से फतेहपर रेफर कर दिया। मृतक के पांच पुत्रों की मजदूरी और पान की दुकान से उसके परिवार का भरण पोषण चलता था। घटनास्थल में पहुंचे थाना जाफरगंज के एसएचओ भानु प्रताप ने पिकप को कब्जे में लेकर थाने भिजवाने के बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।