फतेहपुर। शिक्षा की देवी मां सरस्वती शायद शहर से रूठ गई है। पिछले कई सालों से टापर बनने वाले छात्र ग्रामीण क्षेत्र से हैं। शहर में टापर बनने का सिलसिला दिन प्रतिदिन पीछे हटता जा रहा है। राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर के बाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड ने टापर बनाना शुरू किया था, लेकिन अब टापर बनाने का काम ग्रामीण क्षेत्र के विकास विद्यालय मंजिद जहानाबाद ने संभाल लिया है। बोर्ड परीक्षा 2014 में इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों में इसी स्कूल को बच्चों ने टापर सूची में कब्जा कर लिया है। ऐसी हालत में साफ है कि शिक्षा की देवी मां सरस्वती ने शायद अपना रु ख गांवों की ओर कर लिया है। एक दशक पहले से शहर के राजकीय इंटर कालेज के बच्चे टापर बनते रहते रहे हैं। इसके बाद शहर के वित्तपोषित विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वाआईपी रोड ने यह जिम्मा संभाला। पिछले साल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में इस विद्यालय के चार छात्र मेरिट सूची में शामिल हुए थे, लेकिन इस बार मेरिट सूची तो दूर जिले की मेरिट में भी नहीं शामिल हो पाए हैं। इस बार परीक्षा परिणामों में पूरी तरह से ग्रामीण क्षेत्र के विकास विद्या मंदिर इंटर कालेज जहानाबाद के बच्चों को कब्जा हो गया है। यह बाद दीगर है कि शहर के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम ने शहर की इज्जत बचाई है।