फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 घर ढहे, 5 लोग दबकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बारिश का असर दूसरे दिन भी जारी रहा। खागा में 30 और फतेहपुर तहसील क्षेत्र में 22 मकानों को मिलकर कुल 52 घरगिरी के मामले सामने आए हैं। जबकि पांच लोग दबने से घायल हुए हैं। तीन बकरियों और एक गाय की भी दबकर मौत हुई है।
विज्ञापन

थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के गांव बरई बुजुर्ग निवासी दिनेश कुमार रैदास का कच्चा मकान शुक्रवार शाम ढह गया। गृहस्थी मलबे में दबकर नष्ट हो गई। एक बकरी की मौत हुई है। सहिली प्रतिनिधि के अनुसार, मलवां के सहिली गांव में श्रीकांत शुक्ला, रामदुलारी, सावित्री देवी, शिव देवी के कच्चे घर गिरे हैं। धमिना गांव में सुरेश कुमार और दीपक कुमार चौरसिया का घर गिरा है। गृहस्थी बर्बाद हो गई है। इसी गांव के जगतपाल का घर भी गिरा है। पत्नी केतकी, पुत्र ललित कुमार, गोविंद कुमार और बिशनु मलबे में दबकर
घायल हुए हैं। गांव के लोगों ने मिलकर निकाला और सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं, सूरजपाल का भी घर गिरा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुचुवापुर में अर्जुन उर्फ बजरंगी का कच्चा मकान गिरा है। और गृहस्थी का सामान बर्बाद हुआ है। दो बकरियों की मौत हुई है। शाह प्रतिनिधि के अनुसार, गाजीपुर थानाक्षेत्र के केवई में सात लोगों के घर गिरे हैं। गांव के नरसिंह का पक्का मकान ढह गया। गृहस्थी का सामान दब गया। घर मे खड़ी बाइक, बेड, तख्त, अलमारी, पंखा, टंकी, बक्सा व अनाज दब गया। वहीं, रामबहादुर ,केतकी
विज्ञापन

देवी, उदयपाल, रामसिंह, सूर्यभान, मनोज के कच्चे मकान गिरे हैं। प्रधान मनोज ने नरसिंह को 5000 रुपये की आर्थिक मदद की। जेसीबी से दबा सामान बाहर निकलवाया। बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार, रूसी गांव में रात करीब तीन बजे राजेश मिश्रा का कच्चा मकान गिरा। बेटा शुभम घायल हुआ है। गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें