फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा पंखे की तार लपटते समय लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिवलहा। फर्राटा पंखे का तार लपटते समय मजदूर को शुक्रवार रात करंट लगा गया। परिजन प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

हथगाम थानाक्षेत्र के मखदूमपुर खुर्द गांव निवासी कमलेश कुमार (33) के परिवार में पत्नी रेखा देवी व तीन पुत्र ऋषि (7), नैतिक (5) व नितिन (3) हैं। वह गांव में मजदूरी करता था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे कमलेश फर्राटा पंखे का तार लपेट रहा था। तार का प्लग, बिजली बोर्ड में लगा था। तार लपटते समय बिजली आ गई और कमलेश करंट की चपेट में आकर वहीं गिर गया। यह देख रेखा ने तुरंत तार हटाया।
चीख-पुकार मचने पर पिता रामप्रसाद, छोटा भाई विनोद वहां आ गए और कमलेश को अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत बताया गया। शनिवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा छिवलहा मंडल अध्यक्ष रामू बाजपेयी ने परिवार को ढांढस बंधाई और मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें