फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के 10वें दिन शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कुल 268 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल की संस्कृत परीक्षा में 3,397 पंजीकृत छात्रों में से 3248 उपस्थित हुए जबकि 149 ने परीक्षा नहीं दी। इसी पाली में इंटरमीडिएट की कृषि अभियंत्रण, कृषि पशुपालन और पशु चिकित्सा की परीक्षा में 396 पंजीकृत छात्रों में से 382 उपस्थित हुए और 14 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट चित्रकला आलेखन और चित्रकला प्राविधिक परीक्षा 105 केंद्रों पर आयोजित हुई। 4,735 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 4422 शामिल हुए जबकि 313 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई। परीक्षा के दौरान जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक लगातार निगरानी करते रहे। साथ ही सचल दल विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।