फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक में वैशाली और जूनियर में सानिया अव्वल

विज्ञापन
फोटो-13-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत शिक्षक
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के 20 पीएम श्री परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम लोधीगंज में हुई। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक में वैशाली और जूनियर में सानिया अव्वल रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला लेखाधिकारी शेष श्रीवास्तव, जिला कार्यवाह ज्ञानेंद्र सिंह और जिला समन्वयक प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी ने किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। रैली का संचालन जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा चौहान ने किया।
प्राथमिक स्तर में बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वैशाली प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और गरिमा तृतीय रहीं। बालक वर्ग में आदित्य प्रथम, मयंक द्वितीय और शिवम तृतीय स्थान पर रहे। लंबीकूद में बालिका वर्ग में वैशाली गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी में खागा तहसील विजेता रही।
विज्ञापन

जूनियर स्तर में 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में सानिया द्वितीय स्थान पर रहीं। कुबरा प्रथम और आंशिक तृतीय रहीं। बालक वर्ग में विवेक प्रथम, ऋषभ द्वितीय और अमन तृतीय स्थान पर रहे। लंबीकूद और गोला फेंक सहित अन्य खेलों में भी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
समूह नृत्य में पीएम श्री सुल्तानपुर मलवा, गायन में सोनम, एकल नृत्य में सायना और पोस्टर प्रतियोगिता में रोशनी अव्वल रहीं। ओवर ऑल कंपोजिट में कुसुंभी हंसवा प्रथम, तेंदुआ द्वितीय और सुल्तानपुर तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को बीईओ ऐरायां रत्ना मणि मिश्रा, बहुआ हौसिला प्रसाद और जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील भारती ने शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किए।

फोटो-13-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत शिक्षक

फोटो-13-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें