अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। मकर संक्रांति पर्व पर दिनभर गंगा घाटों में हर हर गंगे और ओम नम: शिवाय की गूंज रही। जगह जगह खिचड़ी भोज के आयोजन हुए। लोगों ने पहले डुबकी लगाई फिर दान देकर देशी घी के साथ गर्मागरम खिचड़ी खाई। वहीं, गुनगुनी धूप में दिन भर छतों पर बड़ों संग बच्चों ने पतंगे उड़ाई।
सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कृषि राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, नीलिमा सिंह चौहान, राम प्रकाश चौहान, बजरंगदल के प्रांत संयोजक बीरेंद्र पांडेय, प्रधानाचार्य राम सिंह, आनंद स्वरूप रस्तोगी मौजूद रहे। इसी प्रकार चौक में खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। व्यापारी नरायन बाबू गुप्ता, राधेश्याम हयारण, दीपक साहू, विनोद, अमिताभ शरन, सुमित गुप्त, आशीष कसेरा, तारिक, पप्पू सोनी, पंकज केशरवानी, उमेश सोनी ने लोगों को खिचड़ी खिलाई। इसी प्रकार अधिशासी अभिंयता एसडी सिंह और एसडीओ सदर अविनाश अग्रहरि के साथ कर्मचारियों ने खिचड़ी भोज का आयोजन कार्यालय परिसर में किया। गंगा विचार मंच के तत्वावधान में भृगुधाम भिटौरा के प्राचीन पक्के घाट में गंगा विचार मंच एवं गंगा समग्र की ओर से खिचड़ी भोज एवं चाय वितरण कार्यक्रम हुआ। गंगा में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता अभियान की जानकारी दी गई।
जिला संयोजक पंकज त्रिवेदी ने कहा कि मां सिर्फ हमारी जरूरत ही नहीं बल्कि देशवासियों की आस्था का प्रतीक है। गंगा नदी में कुछ भी डालना पाप है। इस मौके पर अनुराग त्रिपाठी, अंकुर बाजपेई, अजमेर सिंह, विजय प्रताप सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, शिवराम सिंह, श्याम बिहारी मिश्रा, ग्राम प्रधान पुत्र रोशन द्विवेदी, अमित शुक्ला, श्याम तिवारी, कमल लोधी आदि रहे।
उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की ओर से संघ भवन में खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी अयाज अहमद, प्रदीप कुमार बाजपेई, अंब्रीश चंद्र, मनीष श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, बुद्धराज तोमर, राम गुप्ता, संगठन के अध्यक्ष सरफराज हुसैन व महामंत्री राम किशोर मौजूद रहे।