फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांके बिहारी मंदिर परिसर में बने मकान ढहाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रशासनिक अमला सोमवार की शाम शांतिनगर स्थित बांके बिहारी मंदिर पहुंचा। मंदिर परिसर में अवैध रूप से खड़ी इमारतों को ढहा दिया गया। हालांकि इससे पूर्व में भी मंदिर परिसर में अवैध रूप से काबिज कुछ लोगों को हटाया गया था।
विज्ञापन


एसडीएम प्रेम प्रकाश तिवारी और पुलिस उपाधीक्षक कपिलदेव मिश्र राजस्व और पुलिस की टीम के साथ शांतीनगर स्थित बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन अवैध अतिक्रमण वाले स्थानों को चिन्हित किया गया, जिन्हें पूर्व में स्वयं से अवैध कब्जा हटा लेने की चेतावनी दी गई थी। एसडीएम ने बताया कि इस दौरान मंदिर की संपत्ति में छह मकान अवैध पाए गए, जिन्हें जेसीबी से गिरा दिया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर शहर के लाला बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत स्थानीय लोगों को पूर्व से सूचना दे दी गई है और उनके पक्ष की सुनवाई भी कर ली गई है।
विज्ञापन

बांके बिहारी मंदिर परिसर में बने मकान ढहाए गए
एसडीएम के नेतृत्व में चला अभियान, लाला बाजार क्षेत्र में ढहाए जाएंगे कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें