फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने अप्रेंटिस मेले का किया शुभारंभ

विज्ञापन
आईटीआई में लगे अप्रेंटिश मेला में मौजूद युवक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आईटीआई मैदान में सोमवार को अप्रेंटिस मेले का शुभारंभ किया। मेले में 136 युवाओं को अप्रेंटिस के लिए फार्म भरे। मेले का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी मिले।
विज्ञापन

यह मेला इसकी पहली सीढ़ी है। आईटीआई से उत्तीर्ण ये युवा एक साल की अप्रेंटिस का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेंगे। इसके बाद उन्हें नौकरी मिलने का रास्ता आसान हो जाएगा। सदर विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने से अधिक महत्वपूर्ण अप्रेंटिस होती है।
प्रशिक्षण में सिर्फ किताबी ज्ञान मिलता है, जबकि अप्रेंटिस में प्रयोगिक ज्ञान मिलता है। जो नौकरी के दौरान काम आता है। मेले में नौ सरकारी विभाग और 16 निजी कंपनियों ने स्टाल लगाकर अप्रेंटिस के लिए युवाओं के फार्म भरवाए। सरकारी विभागों ने 106 और निजी कंपनियों ने 30 युवाओं को अप्रेंटिस के लिए चयन किया।
विज्ञापन

मेले में 750 युवा शामिल हुए। इस मौके पर नोडल आईटीआई के संयुक्त निदेशक मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य डा. नरेश कुमार, गया प्रसाद, उदय भान सिंह, अशोक कुमार, श्याम कुमार शर्मा, इच्छाराम, सुरेश चंद्र, दया प्रकाश, अमित मिश्र, नितीश कुमार, राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें