फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 1.32 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए युवक का डेबिट कार्ड बदलकर ठगों ने खाते से 1.32 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने शुक्रवार को कोतवाली में मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी बाबू निषाद का खाता जोनिहां कस्बा स्थित इंडियन बैंक में है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 मई को उनके भाई अवधेश कुमार जोनिहा कस्बे में एटीएम से रुपये निकालने गए थे। तभी वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी।
आरोप है कि कार्ड बदलने के बाद जब अवधेश ने रुपये निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले जिसके बाद वह घर लौट आए। अगले दिन जब बाबू निषाद बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से 1.32 लाख रुपये पहले ही निकाल लिए गए हैं। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें