रोशन के रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास तेज रफ्तार टेंपो पलटने से उसमें सवार युवक की मौत हो गई। एक अन्य साथी घायल हो गया। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मऊदरवाजा थाने के गांव हथियापुर निवासी रोशन (42) बुधवार देर रात टेंपो से घर जा रहा था। जब हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा तो अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर रेलवे के एंगल से टकराकर पलट गया। इससे रोशन और उसमें बैठा गांव का ही हारुन गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहां रोशन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि हारुन का इलाज किया जा रहा है। परिजन पोस्टमार्टम न कराने की बात लिखकर अस्पताल से शव लेकर चले गए।
गुरुवार सुबह भतीजे सुहैल की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पत्नी फातिमा, पुत्र सुब्हान और फतेह का रो-रो कर बुरा हाल है।