फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता घरों तक पहुंचाएं मोदी-योगी की विकास गाथा

विज्ञापन
कमालगंज कसबे के एक गेस्ट हाउस में मंडल कार्यशाला में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। मिशन 2022 के लिए इरादे नेक-काम अनेक थीम को धरातल पर उतारने के लिए रविवार को भाजपा की मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कहा गया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी-योगी के विकास कार्यों व जन कल्याण योजनाओं का बखान करेंगे। वोट बढ़वाने व विरोधियों के फर्जी वोट कटवाने का गणित भी उन्हें समझाया गया।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के उमर्दा ब्लॉक प्रमुख व भोजपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अजय वर्मा की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि हर गांव पक्की सड़क से जुड़ गया है। बिजली-पानी की समस्या दूर हो चुकी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में ईपास मशीन के माध्यम से अन्न से झोली भर रही है। महिलाओं, गरीबों, छात्रों हर वर्ग के लिए योजनाओं की सौगात है।
कार्यकर्ता इन सबके बारे में घर-घर जाकर लोगों को समझाएं की भाजपा के इरादे नेक हैं, काम भी इतने किए की कोई सरकार नहीं कर सकी। विधानसभा प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ता बीएलओ से संपर्क कर नए वोट बनवाएं और विरोधियों के फर्जी वोट कटवाएं।
विज्ञापन

जिला महामंत्री फतेहचंद्र राजपूत ने कहा कि सरकार की योजनाओं से हर वर्ग को मदद मिली है। पार्टी के पास वोट बहुत है, बस समय आने पर डलवाने की जरूरत होगी। मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप, महामंत्री पंकज वर्मा,राजीव मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि तरुण माहेश्वरी, विस्तारक विवेक,सत्यम दुबे,प्रदीप पाल,हिना दवे, गोपाल पालीवाल, शिवकुमार गोयल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें