फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा संबद्ध होने के विरोध में महिलाओं ने लगाया जाम

विज्ञापन
शहर के नाला मछरट्टा पर सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राशन कोटा संबद्ध करने के विरोध में महिलाओं और पुरुषों ने नाला मछरट्टा चौराहे पर जाम लगा दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परेशान पुलिस ने व्यापारी नेता को समझाया। दो दिन की मोहलत मांगने पर डेढ़ घंटे बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नाला मछरट्टा का राशन कोटा अमन श्रीवास्तव के पास था। दो दिन पहले डीएसओ ने कोटा दूसरे कोटेदार के यहां संबद्ध कर दिया। इससे मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया। रविवार की सुबह करीब 11 बजे 50 से अधिक पुरुष और महिलाएं नाला मछरट्टा चौराहे पर एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए। चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
आधा घंटा बाद पहुंचे आईटीआई चौकी प्रभारी विश्वनाथ आर्य ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, मगर वह नहीं मानीं। गर्मी में जाम में फंसे लोगों को खासी दिक़्क़त होने पर कादरीगेट चौकी प्रभारी राजेश राय पहुंचे। उन्होंने व्यापारी नेता अंकुर श्रीवास्तव से बात की। अंकुर ने डीएसओ से बात की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद अंकुर ने महिलाओं से कहा कि दो दिन का समय दें।
विज्ञापन

अधिकारी कोटा बहाल करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर भक्तों को दिक्क़त हो रही है। महिलाओं ने करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खोल दिया। महिलाओं का कहना था कि जब उपभोक्ताओं को दिक्क़त नहीं है तो कोटा हटाने की कोई जरूरत नहीं है। चेतावनी दी कि यदि जल्द कोटा बहाल नहीं किया तो फिर आंदोलन करेंगी। जाम लगाने वालों में भाग्यश्री, अनीता वर्मा, सुशीला देवी, अंजू देवी, अनिशा बेगम, उजमा खानम, सीमा भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें