फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई घर में महिला की करंट से मौत

विज्ञापन
महेंद्र कली की फाइलफोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव भुक्सा निवासी महिला की रसोईघर में करंट लगने से मौत हो गई। दोपहर बाद जब परिजन खेत से घर पहुंचे तो महिला को मृत देख उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

गांव भुक्सा निवासी महेंद्रकली (55) सोमवार को घर में अकेली थीं। परिवार के सभी लोग खेत पर गए थे। दोपहर में वह रसोईघर में साफ सफाई कर रहीं थीं। इसी दौरान तारों में फाल्ट हुआ। तार टूटकर उनके ऊपर आ गिरा। करंट लगने से महेंद्रकली बेहोश होकर गिर पड़ीं। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
दोपहर बाद परिवार के लोग घर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें रसोईघर में जमीन पर पड़े देखा। बिजली का तार उनके ऊपर पड़ा था और उनकी मौत हो चुकी थी। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें