फर्रुखाबाद। मकान बेचने के नाम पर 19.30 लाख रुपये की हुई ठगी के मामले की की विवेचना शुरू हो गई है। विवेचना में आरोपी महिला शिक्षिका निकली। वह प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात है। विवेचक ने शिक्षिका पर कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट दी है।
शहर कोतवाली के गांव भगुआ नगला निवासी रितु अवस्थी ने मोहल्ला बाग लकूला निवासी कुसुम कुशवाहा, उसके पति धीरेंद्र कुशवाहा, पुत्र अमन व रामसमुझ के खिलाफ शहर कोतवाली में धोखाधड़ी व ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया कि आरोपी ने 30 लाख रुपये में मकान बेचने का सौदा किया था। मकान खरीदने को उसने 19.30 लाख रुपये दिए थे। आरोपियों ने मकान
का बैनामा नहीं किया और धोखाधड़ी कर 19.30 लाख रुपये ठग लिए। इसकी विवेचना शहर कोतवाली के दरोगा रमेश कुमार को मिली। उन्होंने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी कुसुम कुशवाहा शिक्षिका है। वह प्राथमिक विद्यालय करनपुरदत्त अमृतपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। विवेचक ने शिक्षिका पर कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट दी है।